Bollywood News


प्रियंका चोपड़ा की इस क्यूट सी स्माइल पर आया फैन्स का दिल

प्रियंका चोपड़ा की इस क्यूट सी स्माइल पर आया फैन्स का दिल
प्रियंका चोपड़ा जोनस पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर सक्रिय नज़र आई हैं। अभिनेत्री अक्सर अपनी दिनचर्या की तस्वीरें और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने नए हेयरकट की एक तस्वीर लोगों के साथ शेयर की है, इसमें उनकी क्यूट स्माइल यूज़र्स का काफी ध्यान आकर्षित कर रही है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में प्रियंका ब्लू टॉप पहने सेल्फी लेती नज़र आ रही हैं, उनका कातिलाना हेयर स्टाइल और प्यारी सी स्माइल उनकी खूबसूरती में चार-चाँद लगा रहे हैं| उनकी इस आकर्षक तस्वीर को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "नए बाल, देखभाल नहीं"| देखिये -

View this post on Instagram

New hair, don't care.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on



इस समय वह अमेज़न प्राइम पर आने वाले अपने टीवी शो को लेकर सुर्ख़ियों में चल रही हैं, कुछ समय पहले प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ इस जानकारी को साझा किया था| उन्होंने अमेज़न प्राइम के साथ 2 साल की मल्टी मिलियन डॉलर टीवी डील को साइन किया है|

End of content

No more pages to load