Bollywood News


गरीब बच्चों को मुफ्त में इस तरह शिक्षा दिलवाएंगे सोनू सूद

गरीब बच्चों को मुफ्त में इस तरह शिक्षा दिलवाएंगे सोनू सूद
वर्तमान समय के मसीहा और बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अब ठान लिया है कि वे हर जरूरतमंद की मदद जरूर करेंगे| अभिनेता ने इस समय सेवा को ही अपनी जिंदगी का उदेश्य बना लिया है| सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान तो प्रवासी मजदूरों की मदद कर सभी का दिल जीता ही था, अब वे गरीब बच्चों को फ्री में शिक्षा भी दिलवाने जा रहे हैं, इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर लोगों के साथ साझा की है|

सोनू सूद आने वाले समय में अपनी मां सरोज के नाम पर एक स्पेशल स्कॉलरशिप प्रोग्राम शुरू करने जा रहे हैं| इसके द्वारा उन गरीब बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाएगी जो अपनी पढ़ाई का खर्चा नहीं उठा पाते हैं|

अभिनेता ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "हमारा भविष्य हमारी काबिलियत और मेहनत तय करेगी ! हम कहाँ से हैं , हमारी आर्थिक स्थिति का इस से कोई सम्बन्ध नहीं। मेरी एक कोशिश इस तरफ - स्कूल के बाद की पढ़ाई के लिए full scholarship - ताकि आप आगे बढ़ें और देश की तरक्की में योगदान दें। email करें scholarships@sonusood.me"| सोनू सूद के इस सराहनीय काम से हर गरीब बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आ गई है' जो बच्चे संसाधन कम होने की वजह से स्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं, अब उन्हें ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी| देखिये -



पत्रकारों से बात करते हुए सोनू ने बताया है कि लॉकडाउन के दौरान बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है| कई बच्चे तो ऑनलाइन कोर्स ज्वॉइन कर पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन कई ऐसे हैं जिनके पास इतने पैसे ही नहीं है कि वे ऐसे कोर्स ज्वॉइन कर सके| सोनू ने बस दो शर्त लोगों के सामने रखी हैं रखी हैं, पहली परिवार की सालाना इनकम 2 लाख से कम होनी चाहिए और दूसरी बच्चा पढ़ने में अच्छा होना चाहिये|

End of content

No more pages to load