Bollywood News


अनुष्का ने शेयर किया बेबी बंप, विराट ने इस तरह दिया रिएक्शन

अनुष्का ने शेयर किया बेबी बंप, विराट ने इस तरह दिया रिएक्शन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 27 अगस्त को अनाउंस किया था कि उनके घर एक नया मेहमान आने वाला है| अनुष्का और विराट ने उस दौरान एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें अनुष्का बेबी बंप को दिखाती हुई नज़र आई थी| अनुष्का ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर अपने फैन्स के साथ साझा की है इसमें वह बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं| उनकी इस तस्वीर पर विराट कोहली ने भी अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दी है|

अनुष्का शर्मा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "आपके भीतर निर्मित हो रहे एक जीवन को अनुभव करने से अधिक वास्तविक और विनम्र कुछ भी नहीं है. जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो असल में और क्या है?"| उनकी इस तस्वीर पर विराट ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'इस एक फ्रेम में मेरी दुनिया मौजूद है'| देखिये -



कुछ समय पहले अनुष्का ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया था कि विराट मैदान पर भले ही कितने एग्रेसिव क्यों ना हों, लेकिन घर में वो बहुत शांत ओए मजेदार हैं| अगर आपको याद हो 2017 में दोनों ने इटली में जाकर अचानक से शादी कर ली थी| इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के कारण दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के 13वें सत्र का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक किया जा रहा है| विराट कोहली भी अपनी टीम आरसीबी के साथ कड़ी तैयारी कर रहे हैं, उनके साथ ही अनुष्का भी यूएई में ही है|

End of content

No more pages to load