Bollywood News


दिसम्बर में इस दिन दिख सकता है 'द फैमिली मैन' का दूसरा सीज़न!

दिसम्बर में इस दिन दिख सकता है 'द फैमिली मैन' का दूसरा सीज़न!
पिछले साल रिलीज़ हुई मनोज बाजपाई व प्रियमणि स्टारर एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज़ 'द फैमिली मैन' की ज़बरदस्त कामयाबी के बाद से ही फैन्स इसके दुसरे सीज़न के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं | पहले खबर थी की अमेज़न प्राइम की इस सीरीज़ का सीज़न 2 इस साल सितम्बर में रिलीज़ होगा मगर कोरोना वायरस महामारी के कारण 3 महीने शूटिंग न हो पाने के कारण ऐसा हो नहीं पाया |

हालिया रिपोर्ट्स की मानी जाए तो अब द फैमिली मैन का दूसरा सीज़न हमें इस साल दिसम्बर में देखने को मिलने वाला है | जी हाँ, खबर है की दिसम्बर के आखिरी हफ्ते में सीरीज़ के निर्माता दूसरा सीज़न रिलीज़ करने की तैयारी में है जो की फैन्स के लिए एक बढ़िया क्रिसमस गिफ्ट होगा | फिलहाल सीज़न 2 की डबिंग का काम जारी है |

बता दें की राज एंड डीकी द्वारा निर्देशित द फैमिली मैन के सीज़न 1 में मनोज बाजपाई और प्रियामणि के साथ शरीब हाशमी, नीरज माधव, किशोर, गुल पनाग, श्रेया धन्वन्तरी, शरद केलकर, दलीप ताहिल, और भी कई कलाकार नज़र आये थे | इसके सीज़न 2 से हिंदी गिगितल एंटरटेनमेंट जगत में दक्षिण की अदाकारा समैन्था अकिनेनी भी अपना डेब्यू करने जा रही हैं |

End of content

No more pages to load