Bollywood News


पति निक जोनस के साथ इस तरह मस्ती करती नज़र आई प्रियंका चोपड़ा

पति निक जोनस के साथ इस तरह मस्ती करती नज़र आई प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड बिता रही हैं| लॉकडाउन के समय से ही वह न्यूयॉर्क स्थित अपने घर पर हैं, वे कोरोना वायरस के प्रति भी काफी सचेत हैं और फैंस को भी नियमों का पालन करने और मास्क पहनने की हिदायत देती रहती हैं| प्रियंका सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अपनी फोटोज और निजी जिंदगी की जानकारी साझा करती रहती हैं| हाल ही में प्रियंका ने निक जोनस संग अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

शेयर की गई तस्वीर में दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग दिखाई दे रही है, इसमें निक बैठे हुए हैं और प्रियंका उनके कंधे पर आराम करती नज़र आ रही हैं| तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा कि, "हमेशा के लिए तुम मेरे हो, मैं तुम्हारी सदा आभारी रहूंगी"| यह लव बर्ड्स अपनी खूबसूरत बॉन्डिंग को लेकर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है| देखिये -

View this post on Instagram

My forever guy...so grateful for you @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार साल 2019 में फिल्म 'स्काई इज पिंक' में फरहान अख्तर के साथ नजर आई थीं| इस समय वह अमेज़न प्राइम पर आने वाले अपने टीवी शो को लेकर काफी चर्चाओं में चल रही हैं, उनके फैन्स शो के शुरू होने का बेताबी के साथ इतज़ार कर रहे हैं |

End of content

No more pages to load