Bollywood News


जया बच्चन ने लगाया रवि किशन पे फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने का आरोप, कहा...

जया बच्चन ने लगाया रवि किशन पे फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने का आरोप, कहा...
भारतीय संसद में लगातार दूसरे दिन भी फिल्म इंडस्ट्री के मुद्दे ने खूब शोर मचाया है, अगर आपको याद हो पहले दिन के सत्र में रवि किशन ने बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन की जांच करने की बात सामने रखी थी| आज दूसरे दिन जया बच्चन ने उनके उपर इंडस्ट्री को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया है| सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर इस समय जया बच्चन खूब ट्रेंड कर रही है, यूज़र्स अपने जुबानी तीरों से उनके उपर हमला कर रहे हैं |

मीडिया खबरों के मुताबिक कोरोना महामारी के बीच संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो गया है, आज मंगलवार को इस सत्र का दूसरा दिन है| समाजवादी पार्टी की सांसद और दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन ने राज्यसभा में भाषण दिया कि फिल्म इंडस्ट्री को जानबूझकर बदनाम करने की कोशिस की जा रही है| पिछले काफी दिनों से इस मामले पर विवाद चल रहा है सरकार को इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिये| देखिये कुछ ट्विट -





जया बच्चन के राज्यसभा में दिए भाषण पर बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि -



आपको बता दें कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है| वर्तमान समय में ड्रग्स कनेक्शन की जांच हो रही है, जिसमें बॉलीवुड के कई नाम सामने आए हैं| ऐसे में बीते कई दिनों से फिल्म इंडस्ट्री ऐसे ही मुद्दों को लेकर खूब सुर्ख़ियों में चल रही है|

सोमवार के संसद सत्र में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने लोकसभा में ड्रग्स का मसला उठाया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इससे देश का युवा बर्बाद हो रहा है और बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे इसमें शामिल हैं| रविकिशन ने सरकार से गुहार लगाई थी कि इस मामले की बारीकी से जांच होनी चाहिये|

अब देखना ये होगा की सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आया ड्रग मोड़ कहाँ जाकर खत्म होता है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिया चक्रवर्ती एनसीबी की टीम को बॉलीवुड के 25 नामों की जानकारी दे चुकी है| अभिनेता के फैन्स कयास लगा रहे हैं कि क्या पता बहुत जल्द उनकी इंसाफ मिल जाए और उनकी मौत का रहस्य सामने आ जाए|

End of content

No more pages to load