Bollywood News


एनसीबी ने मारा सुशांत के फॉर्महाउस पर छापा, मिले चौंकाने वाले सबूत

एनसीबी ने मारा सुशांत के फॉर्महाउस पर छापा, मिले चौंकाने वाले सबूत
सुशांत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अपनी कार्रवाई तेज कर दी है, ड्रग एंगल में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद वर्तमान समय में एनसीबी की टीम ड्रग पेडलर्स की छानबीन में लगी हुई है| हाल ही में एनसीबी ने सुशांत के फार्महाउस की तलाशी ली जहां उनके हाथ कई ऐसे सबूत हाथ लगें जो वाकई में काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं|

सूत्रों के मुताबिक छानबीन के दौरान एनसीबी की टीम को सुशांत के घर से हुक्का पीने वाला सामान जिसे बड, और गांजा पीने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला है औज़ार प्राप्त हुआ है| इसके अलावा एनसीबी की टीम को फॉर्महाउस से कुछ नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजें और नशीली दवाइयां भी प्राप्त हुई हैं| इन सभी चीजों को देखकर कई सवाल उठ रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत का फार्महाउस लोनावला में स्थ‍ित है, उन्होंने यह फार्महाउस रेंट पर ले रखा था| वह अक्सर यहाँ आकर पार्टियाँ करते थे, इस फार्महाउस के केयरटेकर ने एनसीबी को बताया था कि सुशांत फार्महाउस में अपना समय बिताना पसंद करते थे| मीडिया खबरों के मुताबिक यहां उनके तीन पेट डॉग्स हैं, जिनकी देख-रेख के लिए वह केयरटेकर के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते रहते थे |

कुछ समय पहले ही एनसीबी की टीम ने मुंबई के बेहद पॉश इलाके वर्ली गोदावरी अपार्टमेंट से सूर्यदीप मल्होत्रा को हिरासत में ले लिया है| मीडिया सूत्रों की मानें तो यह सूर्यदीप मल्होत्रा, शोविक चक्रवर्ती के बचपन का दोस्त है| अगर आपको याद हो 10 अक्टूबर 2019 के चैट में शोविक ड्रग्स के लिए अपने एक दोस्त को सूर्यदीप का नाम ले रहा है|

End of content

No more pages to load