Bollywood News


मिडनाइट वर्कआउट के बाद कार्तिक आर्यन की हुई ये हालत, देखिये तस्वीर!

मिडनाइट वर्कआउट के बाद कार्तिक आर्यन की हुई ये हालत, देखिये तस्वीर!
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं| वर्तमान समय में वह कोरोनोवायरस महामारी के कारण घर पर अपने परिवार के साथ खाली समय का लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं| वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आते हैं और अक्सर अपने फैन्स का मनोरंजन करने के लिए दिलचस्प पोस्ट साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, इसमें वह आधी रात को वर्कआउट करते नज़र आ रहे हैं।

इन्स्टा पर शेयर की गई तस्वीर में कार्तिक को सेंडो पहने वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "मिडनाइट वर्कआउट दिन में कुछ नहीं करने में व्यस्त है"| अभिनेता की इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूज़र्स की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं| देखिये -



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो कार्तिक आने वाले समय में कॉलिन डी कुन्हा निर्देशित फिल्म 'दोस्ताना 2' में जान्हवी कपूर के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा वह अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म' भूल भुलैया 2' में भी नज़र आने वाले हैं| उनके फैन्स फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load