दीपिका पादुकोण और शाहरुख़ खान की ऑन-स्क्रीन जोड़ी बॉलीवुड की सबसे कामयाब जोड़ियों में से एक है | दोनों ने साथ में 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'हैप्पी न्यू इयर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है और अब एय दोनों जल्द फिर साथ काम कर सकते हैं | बीते दिनों सुनने में आया था की सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन्ने वाली एक्शन फिल्म में शाहरख खान और जॉन अब्राहम का काम करना फाइनल हो गया है जिससे फैन्स झूम उठे थे |
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ दीपिका पादुकोण को बतौर मुख्य अभिनेत्री साइन कर लिया गया है | इस खबर से शाहरुख़ और दीपिका के फैन्स की उत्सुकता और बढ़ने वाली है और साथ ही फिल्म में जॉन का भी होना सोने पे सुहागा है | बता दें की जॉन रेस 2 में दीपिका एके साथ काम कर चुके हैं जबकि ये पहला मौका होगा जब वे शाहरुख़ के साथ स्क्रीन साझा करेंगे |
शाहरुख़ - दीपिका की जोड़ी आखिर बार फराह खान के निर्देशन में बनी एक्शन-कॉमेडी 'हैप्पी न्यू इयर' में अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, सोनू सूद, और बोमन इरानी के साथ नज़र आये थे | फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की कमाई की थी | अब 6 साल बाद दोनों के साथ आने से फैन्स की उम्मीदें काफी बढ़ गयी हैं |
शाहरुख़ खान - दीपिका पादुकोण की जोड़ी का फिर साथ दिखना तय?
Tuesday, September 15, 2020 17:46 IST



