Bollywood News


कंगना रनौत बनाम बीएमसी: कंगना ने हाई कोर्ट में किया बीएमसी पर 2 करोड़ की क्षति का केस

कंगना रनौत बनाम बीएमसी: कंगना ने हाई कोर्ट में किया बीएमसी पर 2 करोड़ की क्षति का केस
कुछ समय पहले खबर आई थी कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने कंगना रनौत के ऑफि‍स में हुई तोड़फोड़ को लेकर सुनवाई को 22 सितंबर की तारीख रखी है| अगली सुनवाई होने तक बीएमसी ने कंगना के दफ्तर की तोड़-फोड़ का काम रोक दिया है| वहीं कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि कई सारे तथ्यों को ऑन रिकॉर्ड लाने की जरूरत है, मुझे फाइल तैयार करने के लिए समय चाहिए क्योंकि कंगना हाल ही में मुंबई आई है|

हाल ही में कंगना और उसके वकील ने ऑफिस में हुई तोड़-फोड़ा का जायजा लेते हुए बताया है कि कंगना के ऑफिस में टोटल खर्च 2 करोड़ रुपये के आस-पास का नुकसान हुआ है| वकील ने आगे पत्रकारों को बताया कि ये भी बताया था कि बीएमसी के इस गैर कानूनी कदम पर कंगना क्रिमिनल एक्शन लेंगी| अब 22 सितम्बर को पता चलेगा कि कंगना के ऑफिस की भरपाई हो पाती है के नही|

कंगना के वकील सिद्दीकी ने ये भी कहा कि कंगना के घर पानी और बिजली नहीं है और कोर्ट से BMC के वकील ने 3 से 4 दिन का समय जवाब देने के लिए मांगा है| इसी के चलते कोर्ट ने 22 सितम्बर का दिन अगली सुनवाई के लिए दिया है| बीएमसी के वकील की बातों को सुनकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने कंगना के साथ जो भी किया किसी चीज का बदला लेने के लिए किया है|

हाल ही में कंगना रनौत ने BMC पर गैर कानूनी ढंग से तोड़फोड़ का इल्जाम लगाते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दर्ज करवाई है| कंगना रनौत 9 सितम्बर को मुंबई वापस लौटीं थी और उसी दिन BMC ने उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की थी| ऐसे में कंगना ने अपनी नाराजगी जताते हुए एक वीडियो शेयर करते हुए महाराष्ट्र सरकार सीएम पर हमला बोला था|

End of content

No more pages to load