Bollywood News


पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने करण जोहर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने करण जोहर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
दिल्ली के पूर्व विधायक और दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा ने निर्देशक करण जोहर के घर की पार्टी का एक वीडियो देखकर उनके खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी में शिकायत दर्ज कराई है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक मनजिंदर ने एनसीबी के मुखिया राकेश अस्थाना को इस मामले की जांच करने का आग्रह किया है| भूतपूर्व विधायक ने दावा किया है कि अगर इस मामले की अच्छे से जाँच होती है तो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का रहस्य खुल सकता है|

मीडिया खबरों के मुताबिक मनजिंदर सिंह सिरसा ने आगे कहा कि उसने इस वीडियो के बारे में पिछले साल 1 अगस्त, 2019 को मुंबई पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी परन्तु उस समय मुंबई पुलिस ने कहा था कि हम इस मामले की जांच शुरू करने में सफल नही हो पाए। उन्होंने कहा कि मैंने इस बारे में लिखित शिकायत स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी थी, उनके द्वारा दर्ज की गई याचिका अब सोशल मीडिया हैंडल पर काफी वायरल हो रही है| देखिये -





आपकी जानकारी के लिए बता दें की पिछले साल जून में, मनजिंदर ने करण का दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और वरुण धवन के साथ वायरल वीडियो साझा किया था और दावा किया था कि ये सभी सितारे अपनी मर्जी से ड्रग का सेवन कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load