Bollywood News


सुशांत सुसाइड केस: एनसीबी ने भेजा जया शाह और श्रुति मोदी को समन

सुशांत सुसाइड केस: एनसीबी ने भेजा जया शाह और श्रुति मोदी को समन
बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत में मामले में ड्रग्स ऐंगल को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अपनी जांच और ज्यादा तेज कर दी है। हाल ही में एनसीबी की टीम ने सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी और जया शाह को बुधवार को पूछताछ करने के लिए समन भेजा है। एनसीबी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी पत्रकारों के साथ साझा की है। लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि उन दोनों को भी ड्रग गैंग के साथ सम्पर्क होने के कारण गिरफ्तार किया जा सकता है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ड्रग एंगल में हुई पूछताछ के दोरान रिया चक्रवर्ती ने जया शाह और श्रुति मोदी का नाम लिया था। दूसरी और ईडी की जांच में भी दोनों का नाम सामने आया था। कुछ समय पहले रिया की जया शाह के साथ ड्रग्स चैट्स भी ईडी को प्राप्त हुई थी, जिसकी वजह से अभी-अभी एनसीबी ने दोनों को समन भेज दिया है| देखिये -



कुछ समय पहले जया शाह ने ईडी की पूछताछ में भी कबूल किया था की वह खुद सीबीडी ऑइल का न केवल सेवन करती थी बल्कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को भी तनाव दूर करने के लिए सीबीडी ऑइल इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। इस खबर के सामने आते ही अभिनेता के फैन्स ने जया को आड़े-हाथों लेना शुरू कर दिया है|

मीडिया खबरों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत केस में एनसीबी ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ड्रग्स की खरीद-फरोख्त के लिए रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती सहित अब तक कुल 16 लोगों की गिरफ्तारी कर लिया है| सीबीआई और एनसीबी की कारवाई को देखकर लोगों द्वारा उम्मीद की जा रही है कि अब सुशांत मौत की मिस्ट्री साफ हो जाएगी|

End of content

No more pages to load