Bollywood News


आदित्य रॉय कपूर के साथ इस फिल्म में रोमांस करती नज़र आएगीं तारा सुतारिया?

आदित्य रॉय कपूर के साथ इस फिल्म में रोमांस करती नज़र आएगीं तारा सुतारिया?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोहित सूरी ने 'एक विलेन 2' के लिए आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया को साइन किया था। हालांकि आदित्य रॉय कपूर ने कुछ निजी कारणों की वजह से इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। अब खबर ये आ रही है कि आदित्य रॉय कपूर ने डायरेक्टर अहमद खान की अपकमिंग एक्शन फिल्म को साइन किया है जिसमें उनके साथ तारा सुतारिया रोमांस करती नज़र आएगीं।

ताजा रिपोर्ट की मानें तो निर्देशक अहमद खान ने अपने बैनर में बनने वाली एक्शन फिल्म के लिए तारा सुतारिया को अप्रोच किया था। तारा को फिल्म की कहानी पसंद आई है और उन्होंने इसमें काम करने के लिए हाँ कर दी है। खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग डेट्स अभी सामने नही आई है। इस फिल्म का टाइटल 'ओम' रखा गया है, इसमें आपको एक्शन के साथ-साथ तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर के जबरदस्त रोमांस का तड़का भी खूब पसंद आएगा|

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य रॉय कपूर ने अभी से फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं दूसरी और तारा सुतारिया ने अहान शेट्टी की 'तड़प' की शूटिंग हाल ही में पूरी की है, जो साउथ की सुपरहिट फिल्म 'आर.एक्स. 100' की रीमेक है।

इस फिल्म के अलावा तारा सुतारिया मोहित सूरी की ' 2 विलेन' में जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और अर्जुन कपूर के साथ भी दिखाई देंगी। हिंदी सिनेमा प्रेमी इन सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load