Bollywood News


बॉलीवुड ने इस तरह दी प्रधानमन्त्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ

बॉलीवुड ने इस तरह दी प्रधानमन्त्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं| ऐसे में उनके चाहने वालों के साथ-साथ बॉलीवुड के स्टार्स भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दे रहे हैं| इन सभी ने सोशल मीडिया के जरिये मोदी जी को उनको इस खास दिन पर बधाई दी है |

कंगना रनौत से लेकर, रणदीप हुड्डा, लता मंगेशकर, मधुर भंडारकर और रणवीर शौरी समेत कई स्टार्स ने नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है| लता जी ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "नमस्कार आदरणीय नरेंद्रभाई, आपको जन्मदिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं| ईश्वर आपको सदैव यशस्वी करें, आप दीर्घायु हो यही मेरी मंगलकामना"| देखिये बॉलीवुड के स्टार्स के कुछ ट्विट -









अगर आपको याद हो 2019 साल की शुरुआत में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आयुष्‍मान खुराना, विकी कौशल जैसे सेलेब्स पीएम मोदी से मिलने दिल्‍ली भी पहुंचे थे। उन्‍होंने पीएम के साथ अपनी सेल्‍फी भी शेयर की थी जो इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी। आज हर कोई भारत के प्रधानमन्त्री को जन्मदिन की बधाई दे रहा है|

End of content

No more pages to load