Bollywood News


चुनावी टिकट मांगने पर इस मज़ेदार अंदाज़ में दिया सोनू सूद ने जवाब

चुनावी टिकट मांगने पर इस मज़ेदार अंदाज़ में दिया सोनू सूद ने जवाब
अगर आपको पता हो लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर सामने थे| उन्होंने लाखों प्रवासी मजदूरों को सही सलामत उनके घर पहुंचाया, इसके साथ ही उन्होंने मजदूरों के रहने खाने और कामकाज की भी व्यवस्था भी की थी| हाल ही में ट्विटर पर एक फैन्स ने सोनू सूद से इलेक्शन का टिकट मांग लिया, इसका जवाब सोनू ने उन्हीं के अंदाज़ में दिया है|

कोरोना महामारी के दोरान तमाम लोग ऐसे भी हैं जिन्हें असल में मदद की जरूरत नहीं थी लेकिन फिर भी वह सोनू सूद को ट्वीट करके किसी न किसी तरह की मदद उनसे मांग लेते थे| कुछ मामले तो इतने ज्यादा मजेदार होते हैं जिन्हें सोनू सूद रीट्वीट भी करते हैं|

हाल ही में एक इस यूजर ने ट्वीट किया कि, "सोनू सर इस बार हमें बिहार के (भागलपुर) से विधानसभा चुनाव लड़ना है! और जीत कर सेवा करनी है, बस सोनू सर आप सिर्फ मुझे #भाजपा से #टिकट दिला दो"|

इस ट्वीट को देखकर सोनू सूद भी अपनी हंसी काबू नही कर पाए और उन्होंने रीट्वीट करते हुए लिखा कि, "बस, ट्रेन और प्लेन की टिकट के अलावा मुझे कोई टिकट दिलवाना नहीं आता मेरे भाई."| अभिनेता के इस मज़ेदार रिएक्शन को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| देखिये कुछ ट्विट-





ट्विटर पर ही एक दूसरे यूज़र्स ने उस यूजर की क्लास लगा दी, उन्होंने अपनी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "सर सेवा करने के लिए राजनेता बनना जरूरी नहीं है... और कम से कम सोनू भाई को टैग करके ऐसे काम मत करो... वो खुद एक मिसाल हैं बिना स्वार्थ के सेवा करने वालों का.. दिल से आपका बहुत आभार है"| यहाँ पहला मौका नही है जब ऐसे मजेदार वाकया सोनू के साथ हुए हैं, लॉकडाउन के दौरान बहुत लोगों ने इसी तरह की विचित्र हरकतें की थी|

End of content

No more pages to load