Bollywood News


उर्मिला के बयान पर कंगना रनौत बोली 'मैं सि‍र कटा सकती हूं, झुका नहीं'

उर्मिला के बयान पर कंगना रनौत बोली 'मैं सि‍र कटा सकती हूं, झुका नहीं'
बॉलीवुड की क्वीन मानी जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत जब से सोशल मीडिया पर आई हैं, वह उसी समय से हर बात पर अपनी प्रतिक्रिया देती नज़र आती हैं| एक तरफ जहां उनकी महाराष्ट्र सरकार से जुबानी जंग चल रही है, वहीं दूसरी तरफ हाल ही में उन्होंने संसद में जया बच्चन के बयान पर प्रतिक्रिया देकर तहलका मचा दिया है| हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट के द्वारा उर्मिला मातोड़कर को निशाना बनाया है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच का विवाद इस समय काफी ज्यादा बढ़ चुका है| एक तरफ जहां कंगना पीछे हटने को तैयार नहीं हैं वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार भी अपनी हार मानने के लिए तैयार नही है| हाल ही में कंगना रनौत ने एक ट्वीट के जरिये उर्मिला के बयान पर उनको आड़े-हाथों लेते हुए लिखा है कि, "मैं एक क्षत्राणी हूँ, सर कटा सकती हूँ, लेकिन सर नही झुका सकती हूँ, राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा आवाज बुलंद करती रहूंगी"| देखिये उनके कुछ ट्विट -





अगर आपको याद हो कुछ समय पहले बीएमसी ने कंगना के करोड़ो के दफ्तर पर बुलडोजर चला दिया था, वहीं दूसरी तरफ शिवसेना को चुनौती देती हुईं कंगना जब मुंबई पहुंचीं तो हजारों की तादात में शिवसेना के समर्थक एयरपोर्ट पर उनका विरोध करने के लिए पहुंच गए थे|

हालांकि कंगना को सुरक्षा अधिकारीयों ने दूसरे रास्ते से एयर पोर्ट से निकाल दिया था| जब मीडिया कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन करने आए लोगों से इस सिलसिले में बात की तो ज्यादातर लोगों का यही कहना था कि उन्हें कंगना के इस बयान पर आपत्ति है कि उन्होंने मुंबई को पाकिस्तान और पीओके कहा है|

End of content

No more pages to load