Bollywood News


हाईकोर्ट में मीडिया के खिलाफ याचिका दर्ज करने पहंची रकुलप्रीत सिंह

हाईकोर्ट में मीडिया के खिलाफ याचिका दर्ज करने पहंची रकुलप्रीत सिंह
अगर आपको पता हो सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग चैट सामने आने के बाद एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती से लंबी पूछताछ की गई थी। एनसीबी की इस पूछताछ में रिया ने कथित तौर पर बॉलिवुड के कई ऐक्टर्स का नाम लिया था जो ड्रग्स का सेवन करते हैं। मीडिया की कुछ कुछ रिपोर्ट्स में यह कहा गया कि रिया ने इस पूछताछ में सारा अली खान और रकुलप्रीत सिंह का भी नाम लिया था।

इसके बाद से ही रकुलप्रीत सिंह का नाम काफी सुर्ख़ियों में चल रहा है| हाल ही में मिली खबरों के मुताबिक अब रकुलप्रीत ने मीडिया के खिलाफ कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। अब देखना ये होगा की सुशांत सिंह सुसाइड केस में आया ड्रग एंगल किस मोड़ पर जा कर खत्म होता है|

फिलहाल बॉलीवुड के गलियारों से मिली खबरों के अनुसार रकुलप्रीत सिंह ने अपने वकील के ज़रिए दिल्ली हाई कोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत के मामले में खुद के खिलाफ मीडिया ट्रायल किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोर्ट में दर्ज अपनी याचिका में कहा है कि सुशांत केस में ड्रग्स के संबंध में खबरों में उनका नाम लिया जाना पूरी तरह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करना है।

कुछ समय पहले खबरें सामने आई थीं कि रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ के दौरान कथित तौर पर एनसीबी से कहा था कि सारा अली खान और रकुलप्रीत सिंह, सुशांत सिंह राजपूत के फार्महाउस पर ड्रग पार्टी करने के लिए आती थीं।

इसके बाद से ही रकुलप्रीत का नाम काफी चर्चाओं में चल रहा है| कुछ समय पहले आई खबरों में यह भी कहा गया था कि रिया चक्रवर्ती ने बॉलिवुड के 25 बड़े सितारों का नाम लिया था जो ड्रग्स का उपयोग करते हैं।

End of content

No more pages to load