Bollywood News


कंगना रनौत और अनुराग कश्यप की इस वजह से शुरू हुई ट्विटर पर जुबानी जंग

कंगना रनौत और अनुराग कश्यप की इस वजह से शुरू हुई ट्विटर पर जुबानी जंग
कंगना और अनुराग कश्यप की कल ट्विटर पर हुई जुबानी जंग ने लोगों का काफी ध्यान आकर्षित किया है। अनुराग ने हाल ही में कंगना पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि, "बस एक तू ही है बहन - इकलौती मणिकर्णिका, तू ना चार पाँच को ले के चढ़ जा चीन पे। देखो कितना अंदर तक घुस आए हैं, दिखा दे उनको भी कि जब तक तू है इस देश का कोई बाल भी बाँका नहीं कर सकता। तेरे घर से एक दिन का सफ़र है बस LAC का, जा शेरनी, जय हिंद| उनके इस ट्विट का बॉलीवुड क्वीन ने बड़े ही मजेदार तरीके से जवाबा दिया है| इन दोनों के ट्विटर पर छिड़े घमाशन युद्ध को देखकर लगता है, यहाँ लंबा चलने वाला है|

अनुराग के सवाल का अपने ही अंदाज़ में जवाब देते हुए कंगना ने लिखा कि , "ठीक है मैं बॉर्डर पे जाती हूँ आप अगले अलिम्पिक्स में चले जाना, देश को गोल्ड मडेलस चाहिए हा हा हा यह सब कोई बी ग्रेड फ़िल्म नहीं है जहां कलाकार कुछ भी बन जाता है, आप तो मेटफ़ॉर्ज़ को लिटरली लेने लगे, इतने मंदबुद्धि कबसे हो गए, जब हमारी दोस्ती थी तब तो काफ़ी चतुर"| इन दोनों की जुबानी जंग रुकने का नाम ही नही ले रही है, सोशल मीडिया यूज़र्स भी इनके ट्विट पढ़ कर काफी चुटकियाँ ले रहे हैं| देखिये कुछ ट्विट -





बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जब से ट्विटर जॉइन किया है तब से वह लगातार इस प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव नज़र आई हैं| कंगना को सुशांत मामले पर शिवसेना के साथ जुबानी बहस के चलते निजी तौर पर भारी नुकसान झेलना पड़ा|

अगर आपको याद हो बीएमसी ने कंगना के 48 करोड़ की कीमत वाले दफ्तर पर बुलडोजर चला दिया जिसकी तकलीफ को कंगना अब तक भुला नहीं पाई हैं| तब से लेकर अब तक कंगना सोशल मीडिया के जरिये लगातार महाराष्ट्र सरकार को निशाना बना रही हैं| हाल ही में उन्होंने एक और इसी तरह का ट्वीट किया जिसमें उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया पर ऐसा लगता है कि वह शिवसेना को ही संबोधित करते हुए ये ट्वीट कर रही थी|

कंगना रनौत ने लिखा था कि, "मैं बहुत लड़ाकू लड़की की तरह लग सकती हूँ लेकिन ये सच नहीं है, मेरा एक रिकॉर्ड रहा है कि मैंने कभी भी लड़ाई शुरू नहीं की है, अगर कोई इस बात को गलत साबित कर सके तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगी, मैं कभी भी खुद लड़ाई शुरू नहीं करती लेकिन खत्म मैं ही करती हूँ| भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि जब कोई आपसे लड़ाई के लिए कहे तो आपको उसे इनकार नहीं करना चाहिए"| वर्तमान समय में कंगना के बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, लोगों को उनकी बेबाक बातें अच्छी लगती हैं|

End of content

No more pages to load