Bollywood News


ऐसी तस्वीरों के ज़रिए क्या जताना चाहती हैं कंगना रनौत? जानिए पूरी खबर

ऐसी तस्वीरों के ज़रिए क्या जताना चाहती हैं कंगना रनौत? जानिए पूरी खबर
अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर बॉलीवुड में चल रहे भाई - भतीजावाद एवं इनसाइडर-आउटसाइडर के खिलाफ तीखे बयान देती रहती हैं। इसके अलावा वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मृत्यु के बाद से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने विचारों के लिए सुर्खियों में छाई रहती हैं। मुंबई आने के बाद जो कुछ उनके साथ हुआ उसके बाद अभिनेत्री अपने गृहनगर मनाली वापस चली गई।

आजकल कंगना अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं, और अपनी तनाव भरी जिंदगी से छुट्टी पाने के लिए वह अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें तथा विडियोज़ साझा कर रही हैं।

बीते शुक्रवार को कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक आकर्षक सेल्फी साझा की, जिसमें उन्हें एक नीले रंग की हूड में देखा जा सकता है। इस तस्वीर में वह बिना मेकअप के साथ खुले बालों में काफ़ी सुंदरता से अपनी सादगी झलका रही हैं। सेल्फी शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "Sun kissed in the mountains." डालिए पोस्ट पर नज़र -

View this post on Instagram

Sun kissed in the mountains 🌞

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut) on



काम के मोर्चे कि बात की जाए तो कंगना रनौत जल्द ही एक बायोग्राफी फिल्म "थलाइवी" में दिखाई देंगी, जो कि ए.एल. विजय द्वारा निर्देशित है। फिल्म की कहानी दिवंगत राजनीतिज्ञ और फिल्म अभिनेत्री जे. जयललिता के जीवन के बारे में है, जिन्होंने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के रूप में छह कार्यकाल दिए थे। फिल्म को एक ही शीर्षक के तहत हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया है।

End of content

No more pages to load