Bollywood News


'सत्यमेव जयते 2' 2021 की ईद पर मचाएगी सिनेमाघरों में तहलका!

निर्देशक मिलाप मिलन ज़वेरी और उनकी टीम बहुत जल्द 'सत्यमेव जयते 2' को लोगों के सामने प्रस्तुत करने के लिए तैयार है। जॉन अब्राहम ने इसके पहले सीजन में भी जबरदस्त भूमिका निभाई थी| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री-निर्माता-निर्देशक दिव्या खोसला कुमार जॉन के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आएगीं। मीडिया खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग अब मुंबई से लखनऊ में की जाएगी| अभिनेता जॉन अब्राहम ने इन्स्टा पोस्ट के द्वारा लोगों को बताया है कि फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' को ईद 2021 (मई 12) सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा|

कुछ समय पहले निर्माता भूषण पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि फिल्म 'सत्यमेव जयते' बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। दर्शकों को इसका एक्शन और ड्रामा बहुत पसंद आया था। पहले भाग की सफलता के बाद इस समय एक बड़ी और बेहतर फिल्म देने की हमारे उपर जिम्मेदारी आ गई है। कोरोना महामारी सारी दुनिया को रोक दिया है लेकिन शूटिंग की जगह सुरक्षा उपायों के साथ बदलते हुए अब टीम लखनऊ में फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए काफी उत्साहित है| हाल ही में जॉन अब्राहम द्वारा शेयर की गई फिल्म की रिलीज़ घोषणा के बाद लोगों की इसके प्रति जिज्ञासा और ज्यादा बढ़ गई है| देखिये पोस्ट -



'सत्यमेव जयते 2' के अलावा अभिनेता जॉन अब्राहम, अदिति राव हैदरी के साथ निर्देशक काशी नायर की अनटाइटल्ड फिल्म में नज़र आएगें| इसमें अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह भी लोगों का मनोरंजन करते दिखाई देने वाले हैं| कुछ समय पहले फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था जिसमें जॉन और अदिति एक आकर्षक लुक में नज़र आए थे। जॉन के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load