Bollywood News


उतर प्रदेश में बनेगी देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी, सरकार देगी 1000 एकड़ जमीन

उतर प्रदेश में बनेगी देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी, सरकार देगी 1000 एकड़  जमीन
कुछ दिनों पहले उतर प्रदेश ने देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने की बात कही थी, इस प्रोजेक्ट पर अब काम भी शुरू हो चुका है| सरकार ने इस फिल्म सिटी के लिए 1000 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है| हाल ही में फिल्मकार मधुर भंडारकर ने इन्स्टा पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी लोगों के साथ साझा की है | इस खबर के बाद से ही लोग काफी खुश नज़र आ रहे हैं|

बता दें कि हाल ही में फिल्मकार मधुर भंडारकर ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी| इस दौरान दोनों ने गौतमबुद्ध नगर जिले में देश के 'सबसे बड़े और सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी' के बनाए जाने को लेकर घोषणा पर चर्चा की थी| इस मौके पर मुख्यमंत्री ने फिल्म निर्माता को भेंट स्वरूप एक सिक्का दिया, जिसमें भगवान राम की तस्वीर थी| देखिये -



अगर आपको याद हो कुछ समय पहले फिल्मकार मनोज मुंतशिर ने फिल्म सिटी बनाए जाने की जोरदार मांग उठाई थी| मनोज ने कहा कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री चेन्नई में, मलयाली फिल्म इंडस्ट्री केरल में, बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री कोलकाता में है, फिर न हिंदी फिल्म इंडस्ट्री गैर- हिंदी भाषी राज्य महाराष्ट्र में क्यों है| हाल ही में उतर प्रदेश सरकार ने इस और अपना कदम बढ़ा दिया है| मीडिया खबरों की मानें तो इस प्रोजेक्ट पर बहुत जल्दी काम शुरू हो जाएगा|

End of content

No more pages to load