Bollywood News


अक्षय कुमार ने फिल्म 'बेल बॉटम' के लिए तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड!

अक्षय कुमार ने फिल्म 'बेल बॉटम' के लिए तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड!
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार एक के एक बाद फिल्म रिलीज़ किये जा रहे हैं। आने वाले समय में अभिनेता की कई फिल्म रिलीज़ होने वाली हैं और कई फिल्म प्रोजेक्ट पर अक्षय कुमार काम भी कर रहे हैं, जिसमें फिल्म 'बेलबॉटम' का नाम भी शामिल है। इस समय अक्षय फिल्म की शूटिंग के लिए स्कॉटलैंड गए हुए हैं, वह विदेश में शूटिंग तो बहुत करते हैं, लेकिन इस बार अभिनेता कुछ इस तरह से शूटिंग कर रहे हैं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं की होगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समयी अक्षय कुमार 18 साल से चले आ रहे अपनी जिंदगी के नियम से अलग काम कर रहे हैं। बता दें कि जब वह स्कॉटलैंड आए तो उन्हें वहां 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया और उसके बाद उन्होंने काम शुरू किया है। ऐसे में उनके 14 दिन वैसे ही खराब हो गए, ऐसे में पूरी टीम पर ज़िम्मेदारी है कि जल्द से जल्द स्कॉटलैंड की शूटिंग को पूरा किया जाए|

खबरों की मानें तो अक्षय कुमार पिछले करीब 18 साल से एक दिन में सिर्फ 8 घंटे ही काम करते हैं। परन्तु वर्तमान स्थिति में समय ने होने के कारण अक्षय कुमार ने अपनी टीम को डबल शिफ्ट करने के लिए कहा है, जिसे जानकार उनके साथ वाले भी हैरान हैं। अब प्रोड्यूसर के पैसे बचाने के लिए दो यूनिट शूटिंग शुरू की गई है और पूरी फिल्म की स्टार कास्ट डबल शिफ्ट में काम कर रही है।

कोरोना वायरस के डर के बीच सुरक्षा के साथ ज्यादा काम करना टीम के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। निर्माता जैकी भगनानी का कहना है कि अक्षय कुमार 18 साल में पहली बार डबल शिफ्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अक्षय सर वास्तव में एक जबरदस्त अभिनेता हैं और उनके साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। जब उन्होंने दो यूनिट का सुझाव दिया तो हम हैरान थे और उत्साहित भी। अक्षय के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load