Bollywood News


अनुष्का शर्मा ने बड़े ही ग्लैमरस अंदाज़ में दिखाया अपना बेबी बंप

अनुष्का शर्मा ने बड़े ही ग्लैमरस अंदाज़ में दिखाया अपना बेबी बंप
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अगले साल जनवरी में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं| हाल ही में उन्होंने विश्व आभार दिवस पर खुद की एक खूबसूरत और आकर्षक तस्वीर इन्स्टा पर साझा करते हुए एक संदेश लोगों के साथ शेयर किया है| इस तस्वीर में उनका बेबी बंप सोशल मीडिया यूज़र्स का खूब ध्यान आकर्षित कर रहा है|

अपने फैन्स के साथ साझा की गई तस्वीर में अनुष्का ब्लैक वन पिस पहने पूल के अंदर मस्ती करती नज़र आ रही हैं। अभिनेत्री की कातिलाना हंसी लोगों के दिलों की धड़कन को बढ़ाने का काम कर रही है| तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "उन सभी का आभार जिन्होंने मुझे दया दिखाई और मुझे इस दुनिया में अच्छाई पर विश्वास करने के लिए प्रेरित किया, मेरे दिल को खोलने के लिए पर्याप्त अभ्यास करने के लिए इसे आगे भुगतान करने की आशा के साथ ... क्योंकि ... "आखिरकार, हम सभी सिर्फ एक दूसरे के घर चल रहे हैं - राम दास"| देखिये -



विराट और अनुष्का इस साल जनवरी में अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। अनुष्का ने कोरोनोवायरस महामारी के कारण अधिकांश फ़िल्मी शूट को फिलहाल निलंबित कर दिया है। इस समय वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नए सीज़न की तैयारी कर रहे अपने पति विराट कोहली के साथ UAE में हैं|

End of content

No more pages to load