Bollywood News


विद्युत जमवाल के फैन्स ने पहले नहीं देखा होगा ये अंदाज़

विद्युत जमवाल के फैन्स ने पहले नहीं देखा होगा ये अंदाज़
बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जमवाल अपनी फिटनेस और अनुशासित जीवन के लिए जाने जाते हैं। वह एक प्रशिक्षित मार्शल आर्टिस्ट हैं जो तीन साल की उम्र से कलरीपायट्टु कला का अभ्यास कर रहे हैं। फिल्मों में अपने शानदार फिज़ीक और स्टंट के कारण उन्हें केवल भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से खूब प्यार मिलता है।

हमारा मनोरंजन करने के अलावा विद्युत विभिन्न सोशल प्लेटफार्म पर सक्रिय रहना पसंद करते हैं। यूट्यूब के माध्यम से वह अपने प्रशंसकों को कला के विभिन्न रूपों के बारे में सिखाते हैं तथा इंस्टाग्राम के माध्यम से वह फैन्स के साथ अपने शानदार चित्रों और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

सोमवार को विद्युत् जमवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी रोमांटिक फोटोशूट की झलक साझा की जिसमे वह क्रीम रंग के बाथरोब में देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में एक बेहद प्यारा संदेश लिखा, "You caught me staring and I caught you staring back." डालिए पोस्ट पर नज़र -

View this post on Instagram

You caught me staring and I caught you staring back..

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal) on



विद्युत् को हाल ही में रिलीज़ हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म "खुदा हाफिज़" में देखा गया था, जिसमे उनके अभिनय को अब तक का सबसे बेहतरीन अभिनय माना गया है| फ़ारूक़ कबीर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शिवालिका ओबराय विद्युत् की पत्नी के किरदार में नज़र आई थीं| इस फिल्म को अब भी डिज़नी+हॉटस्टार पर देखा जा सकता है|

End of content

No more pages to load