Bollywood News


कंगना रनौत दिखीं दुल्हन के लुक में, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

कंगना रनौत दिखीं दुल्हन के लुक में, वायरल हो रही हैं तस्वीरें
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत हमेशा से सुर्खियों में छाई रहती हैं, चाहे फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों पर उनके तीखे बयान हों या फिर उनके अनोखे स्टाइलिश लुक, प्रशंसक उन्हें हर बार पसंद करते हैं। जब से अदाकारा वापस अपने मनाली वाले घर गई हैं तब से वह अक्सर सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

सोमवार शाम को कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस तस्वीर साझा की जिसमे वह हैवी कारीगरी वाले सिल्वर ब्लाउज़ के साथ पीच रंग के लहंगे में बहुत सुंदर लग रही हैं, अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हरे रंग का आभूषण पहना है। इस तस्वीर में कंगना इतनी अद्भुत लग रही है कि जो व्यक्ति उनके इस फोटो को देखेगा, वह उसे एक टक देखता रह जाएगा।

पोस्ट को कैप्शन देते हुए कंगना ने एक संदेश लिखा जो की इस प्रकार है, "People will try to confine you in adjectives, they'll either declare that you are beautiful or call you ugly, either way it will box you, rise above their perception of you, free yourself and let your deeds define you." देखें पोस्ट -



काम के मोर्चे कि बात की जाए तो कंगना रनौत जल्द ही एक बायोग्राफी फिल्म "थलाइवी" में दिखाई देंगी, जो कि ए.एल. विजय द्वारा निर्देशित है। फिल्म की कहानी दिवंगत राजनीतिज्ञ और फिल्म अभिनेत्री जे. जयललिता के जीवन के बारे में है, जिन्होंने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के रूप में छह कार्यकाल दिए थे। फिल्म को एक ही शीर्षक के तहत हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया है।

End of content

No more pages to load