Bollywood News


सुशांत सुसाइड केस: रिया चक्रवर्ती की 14 दिन की न्यायिक हिरासत खत्म, जानिए क्या होगा आगे

सुशांत सुसाइड केस: रिया चक्रवर्ती की 14 दिन की न्यायिक हिरासत खत्म, जानिए क्या होगा आगे
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग से जुड़े मामले में पूछताछ के तीन दिन बाद, 9 सितंबर को रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया था। उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जो आज समाप्त हो रही है, रिया की जमानत याचिका उस समय एक मजिस्ट्रेट अदालत ने खारिज कर दी थी और अभिनेत्री को तब सायन अस्पताल में मेडिकल जांच और कोविड -19 परीक्षण के लिए ले जाया गया था, जिसके बाद उसने एनसीबी की हिरासत में रात बिताई और बाद में भायखला जेल में ले जाया गया था।

कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि रिया चक्रवर्ती और भाई शौविक उच्च न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन करेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अब देखना ये होगा कि आज उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद एनसीबी द्वारा क्या फ़ैसला लिया जाता है| रिया और उनके भाई शौविक की जाँच एनसीबी अभी भी कर रही है और हाल ही में उनके चैट रिकॉर्ड में ड्रग्स का उल्लेख हुआ है और अब कई अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटी नाम भी सामने आ रहे हैं।

मीडिया खबरों की मानें तो रिया चक्रवर्ती की चैट से N,J,S,D,K से ड्रग्स के लेन-देन को लेकर बात हुई है। N,D और K के बारे में कहा जा रहा है कि यह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियां हैं। खबरों के मुताबिक एनसीबी जल्द ही ड्रग्स के इस्तेमाल के मामले में सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है।

कुछ समय से सोशल मीडिया पर कंगना रणौत का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने दीपिका पर ड्रग्स को लेकर निशाना साधा है, गौरतलब है कि कंगना रणौत ने दीपिका पादुकोण पर यह आरोप उस समय लगाया है कि जब एनसीबी को रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सएप चैट से 5 टॉप अभिनेत्रियों के नाम का पता चला है। हालांकि इसमें नाम एक ही अक्षर में लिखे गए हैं जिससे किसी के नाम का खुलासा तो नहीं हो पाया लेकिन अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है।

End of content

No more pages to load