Bollywood News


ड्रग्स कनेक्शन से दिया मिर्ज़ा का इनकार, दीपिका की बढ़ सकती है मुश्किलें

बता दें कि एक तरफ सुशांत सिंह राजपूत केस के ड्रग्स एंगल में कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का नाम सामने आया था| अब इस मामले में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है| वहीं जांच में दीपिका पादुकोण का भी नाम सामने आया है और एक्ट्रेस का नाम सामने आने के साथ ही उनकी तीन साल पुरानी कुछ तस्वीरें भी यूज़र्स ने वायरल करनी शुरू कर दी हैं|

सुशांत सिंह राजपूत केस के ड्रग्स एंगल में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का नाम सामने आया था| अब इस मामले में एक्ट्रेस ने ट्विटर पर सफाई दी है, दीया ने अपने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि, " मैंने अपने जीवन में किसी भी रूप के किसी भी मादक या नशीले पदार्थों की खरीद या सेवन नहीं किया है। मैं भारत के नागरिक के कानून के रूप में मुझे उपलब्ध कानूनी उपायों की पूरी सीमा तक आगे बढ़ाने का इरादा रखती हूं। मेरे द्वारा खड़े होने के लिए मेरे समर्थकों को धन्यवाद। मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है"| देखिये -



सुशांत सिंह राजपूत केस में एक के बाद एक बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों के नाम सामने आ रहे हैं| इस जांच में दीपिका पादुकोण का भी नाम सामने आया है,बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत ने इन दिनों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और सितारों को निशाने पर ले रखा है।

बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जिनकी कंगना रणौत अक्सर आलोचना करती हुई नज़र आती हैं। इनमें से एक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हैं, कंगना रणौत अक्सर दीपिका पादुकोण की आलोचना और उन पर कटाक्ष करती रहती हैं, कुछ समय पहले उन्होंने दीपिका पर ड्रग्स को लेकर निशाना साधा था|

End of content

No more pages to load