Bollywood News


अक्षय खन्ना डिजिटल डेब्यू को तैयार, सुरवीन चावला संग दिखेंगे इस वेब सीरीज़ में

अक्षय खन्ना और सुरवीन चावला के फैन्स के लिए खुशखबरी है | जल्द ही दोनों हमें एक साथ एंटरटेन करने के लिए आने वाले हैं इनके आगामी प्रोजेक्ट में जिसकी कमान फिल्म 'कामयाब' का निर्देशन करने वाले हार्दिक मेहता संभालेंगे | बॉलीवुड के गलियारों से आ रही ख़बरों के मुताबिक़ ये एक रोमांटिक-कॉमेडी वेब सीरीज़ होगी जिससे अक्षय खन्ना ओटीटी एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखेंगे |

खबर के अनुसार इस वेब सीरीज़ का टाइटल होगा 'डीकपल्ड' जिसमे अक्षय एक लेखक का किरदार निभाते दिखेंगे तो वहीँ सुरवीन चावला एक बिज़नस वुमन के रूप में नज़र आएंगी | ये पहला मौका होगा जब ये दोनों कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे और दोनों की हटके जोड़ी दर्शकों के लिए क्या लेकर आएगी ये देखना भी काफी मजेदार रहेगा |

पिछले साल रिलीज़ हुई अजय बहल की ड्रामा फिल्म 'सेक्शन 375' में अक्षय को उनकी भूमिका के लिए काफी सराहना मिली थी साथ ही उन्हें फिल्म्फैर बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स अवार्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था | वहीँ सुरवीन चावला आखिरी बार 2015 में लीना यादव की ड्रामा फिल्म 'पार्च्ड' में नज़र आई थी और अब 5 साल बाद वे फिल्मों में वापसी करेंगी |

End of content

No more pages to load