Bollywood News


आज भी इतनी ही ख़ुशी से ज़िन्दगी व्यतीत करती हैं अंकिता, जान कर रह जाएंगे दंग

आज भी इतनी ही ख़ुशी से ज़िन्दगी व्यतीत करती हैं अंकिता, जान कर रह जाएंगे दंग
टीवी सीरियल "पवित्र रिश्ता" की एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने अभिनय और उदार हृदय के लिए खूब नाम कमाया है, इतना ही नहीं वह टीवी जगत की सबसे ज़्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस भी हैं। फैन्स उनके अभिनय के साथ उनके खुशमिजाज़ अंदाज़ के भी दीवाने हैं| बता दें कि अंकिता को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसन्द है और वह अक्सर अपने द्वारा किए गए पोस्ट से लोगों का दिल जीत ती रहती हैं।

बुधवार को अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमे वह सफेद साड़ी में नज़र आ रही हैं। तस्वीरों में वह हंसती और मुस्कुराती हुई अपने खुले बालों में इस पारंपरिक लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं तथा उनकी मैचिंग ज्वेलरी और गुलाबी लिपस्टिक उनके इस लुक की पूरा कर रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने एक सुंदर संदेश लिखा है, "How to be happy😬. Decide every morning that you are in a good mood 🙂." डालिए पोस्ट पर नज़र -



यदि अंकिता लोखंडे के फिल्मी सफर की चर्चा हो तो वह हाल ही में अहमद खान द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म "बाग़ी-3" में बतौर सह कलाकार नज़र आईं थीं| इस फिल्म के मुख्य कलाकार टाइगर श्रॉफ़, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर हैं| वैसे तो फिल्म को 6 मार्च 2020 के दिन रिलीज़ कर दिया गया था पर कोरोनाकाल के चलते इसके प्रदर्शन को सिनेमा घरों में रोकना पड़ा पर डिजिटली इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला|

End of content

No more pages to load