Bollywood News


सुष्मिता सेन नहीं मानती पुराने खयालों को, ऐसे लाना चाहतीं हैं बदलाव

सुष्मिता सेन नहीं मानती पुराने खयालों को, ऐसे लाना चाहतीं हैं बदलाव
बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन सुष्मिता सेन एक अद्भुत व्यक्तित्व और सकारात्मक आभा रखती हैं। उन्होंने फिल्मों में अपनी मुस्कान और शानदार प्रदर्शन के माध्यम से कई प लोगों का दिल जीता है। आजकल वह इंस्टाग्राम पर काफ़ी सक्रिय रहती हैं और अक्सर एक प्रेरक संदेश के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

बुधवार को सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर एक टनल की तस्वीर साझा की जिसमे जो सुनहरे रंग की रौशनी से जगमगा रहा है। बता दें कि यह एक थ्रोबैक फ़ोटो है जिसे अभिनेत्री ने एक सड़क यात्रा के दौरान लिया था। हमेशा की तरह सुष्मित ने कैप्शन में एक प्रेरक संदेश लिखा, "They say, there's light at the end of the tunnel...I say, why wait, let's light up the tunnel!!!😉😀❤️💃🏻 #roadlesstravelled #faith #hope #ibelieve #lightitup 👏🌈🥰 I love you guys much!!! #duggadugga 🤗." यहां पोस्ट देखें -



सुष्मिता के इस पोस्ट को फैन्स बहुत प्यार दिखा रहें हैं जो की आपको इनके कमेंट सेक्शन से साफ़ पता चल जाएगा| अब अगर सुष्मिता सेन के फ़िल्मी सफ़र की बात हो तो वह हाल ही में रिलीज़ हुई राम माधवानी और संदीप मोदी द्वारा निर्देशित एक क्राइम ड्रामा वेब-सिरीज़ "आर्या" में नज़र आयी थीं, जिसमे दर्शकों द्वारा उनके किरादर को खूब पसंद किया गया था|

End of content

No more pages to load