Bollywood News


टाइगर श्रॉफ ने 'अनबिलीवेबल' ट्रैक से किया सिंगिंग डेब्यू, फैन्स हुए आवाज़ के मुरीद

टाइगर श्रॉफ ने 'अनबिलीवेबल' ट्रैक से किया सिंगिंग डेब्यू, फैन्स हुए आवाज़ के मुरीद
टाइगर श्रॉफ की आवाज़ में गाया हुआ उनका पहला गाना 'अनबिलीवेबल' रिलीज़ हो गया है। टाइगर केवल शानदार ऐक्टिंग, वर्कआउट और डांस ही नहीं करते बल्कि वह एक लाजवाब सिंगर भी हैं और इसी का सबूत उनका यह गाना दे रहा है। इस गाने को फैन्स से जमकर तारीफें मिल रही हैं, बिग बैंग म्यूजिक के साथ मिलकर तैयार किए उनके इस पहले गाने 'अनबिलीवेबल' को डायरेक्ट किया है पुनीत मल्होत्रा ने। अभिनेता ने इस गाने की एक छोटी सी वीडियो अपने ट्विटर पर लोगों के साथ साझा की है|

टाइगर श्रॉफ ने इस गाने में केवल अपनी आवाज़ ही नहीं दी है, बल्कि वह इसमें अभिनय करते हुए भी नज़र आ रहे हैं। टाइगर का गाना 'अनबिलीवेबल' काफी रोमांटिक है, जिसमें वह शानदार डांस करते भी दिख रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से उनके फ्रेंड्स भी टाइगर के इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वरुण धवन ने ट्वीट कर इस गाने को शेयर भी किया है। देखिये गाना-



टाइगर ने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है, उन्होंने इस गाने को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "और जब मैं सोचता था कि एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर कूदना मुश्किल है...मेरे लिए यह अब तक का सबसे बड़ा चैलेंज और पूरा करने वाला अनुभव रहा है। दुनिया भर के म्यूजिशन के लिए बेहद सम्मान, काफी कुछ अभी सीखना है, लेकिन तब तक के लिए पेश कर रहा हूं हमारा विनम्र प्रयास #YouAreUnbelievable जो कि रिलीज़ हो चुका है"| अभिनेता का यहाँ गाना लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

End of content

No more pages to load