Bollywood News


शर्लिन चोपड़ा ने भी लगाए दीपिका पादुकोण पर गंभीर आरोप

शर्लिन चोपड़ा आए दिन अपने हॉट तस्वीरों और वीडियोज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं| अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कह रही हैं कि 'मेरे बाद दोहराएं: ड्रग का सेवन अवसाद की ओर ले जाता है'| उनका यह वीडियों सीधा-सीधा दीपिका पादुकोण, जो कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के चल रहे ड्रग मामले को लेकर इस समय काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं उन्ही की तरफ एक इशारा था|

शर्लिन चोपड़ा ने अपनी इस वीडियों के द्वारा जून में दीपिका द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा है कि, 'दीपिका ने कहा कि' डिप्रेशन एक बीमारी है' तो क्या हम मान सकते हैं कि वह जिस अवसाद की वह बात कर रही है, वह नशीली दवाओं के दुरुपयोग से संबंधित है'?| शर्लिन की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने दीपिका पादुकोण को ट्रोल करना शुरू कर दिया है| देखिये-



शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहने वाली सेलिब्रेटी हैं। वह अक्सर बोल्ड फोटो और वीडियो अपने सोशल एकाउंट पर शेयर करके फैंस के दिलों में आग लगाने का काम करती रहती हैं। शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी कातिल अदाओं का दीवाना बनाने से कभी नहीं चूकतीं हैं|

End of content

No more pages to load