Bollywood News


राजकुमार राव घर की सफाई करते आये नज़र, वायरल हो रही है तस्वीर

राजकुमार राव घर की सफाई करते आये नज़र, वायरल हो रही है तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने बिना किसी गॉडफादर का सहारा लिए अपने बलबूते पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वालों में से एक हैं| वैसे तो वह अपने काम में काफ़ी व्यस्त रहते हैं और उन्हे अपने फैन्स से रूबरू होने का ज़्यादा मौका नहीं मिलता है, लेकिन लॉकडाउन के समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव रह कर वह फैन्स की इस शिकायत को दूर करते दिखते हैं|

बीते बुधवार राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमे वह काले रंग के टीशर्ट और भूरे रंग के जींस में नज़र आ रहे हैं। इसके साथ तस्वीर में यह भी दिख रहा है कि वह अपने घर की सफाई में लगे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि जहां सफाई होती है वहां बीमारी नहीं पनप सकती।

अभिनेता को इतने लगन से सफाई करता देख उनके कई प्रशंसक उन्हें इस महामारी के समय अपना खयाल रखने को कह रहे हैं तथा उनके पोस्ट को खूब प्यार दे रहे हैं। डालिए पोस्ट पर नज़र -



बताते चलें कि अभिनेता राजकुमार राव अब अनुराग बासु द्वारा निर्देशित एक डार्क-कॉमेडी फिल्म "लूडो" में नज़र आएंगे| फिल्म में अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, फ़ातिमा सना शेख़, पंकज त्रिपाठी, रोहित सुरेश, पर्ल माने, और आशा नेगी भी विभिन्न किरदारों में नज़र आएँगे| फ़िलहाल फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज पर है, और इसे जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load