Bollywood News


नई नवेली दुल्हन जान्हवी कपूर का शहनाइयों से स्वागत, तस्वीर देख दिल से धो बैठेंगे हाथ

नई नवेली दुल्हन जान्हवी कपूर का शहनाइयों से स्वागत, तस्वीर देख दिल से धो बैठेंगे हाथ
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर निःसंदेह फ़िल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत व स्टाइलिश सेलेब में से एक हैं। कई बार देखा गया है कि जब वह लोगों के बीच होती हैं, तब सब उन्हें बस एकटक देखते रह जाते हैं। इसी के चलते जान्हवी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं तथा कुछ दिनों में अपने सोशल अकाउंट पर फैन्स का दिल रखने के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

बीते बुधवार की शाम से जान्हवी कपूर की इंस्टाग्राम पर साझा की हुई एक तस्वीर ने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। दरअसल अदाकारा ने हाल ही में मनीष मल्होत्रा के फोटोशूट में हिस्सा लिया, जिसमे वह मेहंदी के रंग का लहंगा और मैचिंग गहनों में बहुत खूसूरत दिख रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में वह लिखती हैं, "Can you hear the शहनाई playing or is it just me 👰. So happy I got to be a part of @manishmalhotra05 's exquisite new collection ❤️." डालिए पोस्ट पर नज़र -



बता दें कि जान्हवी कपूर के इस पोस्ट को उनके प्रशंसकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है, यहां तक कि उनकी बहन सोनम कपूर, सह - कलाकार पंकज त्रिपाठी, और अन्य कई फिल्मी सितारों ने भी अपना प्यार दिखाया।

अब यदि फिल्मी सफर की चर्चा हो तो जान्हवी कपूर को आख़िरी बार शरण शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म "गुंजन सक्सेना" में देखा गया था। फ़िलहाल उनकी झोली में फिल्म निर्दशक हार्दिक मेहता की "रूही अफ़ज़ाना" और करण जौहर की आगामी फिल्म "तख्त" जैसे बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।

End of content

No more pages to load