Bollywood News


महेश बाबू की फिल्म से तेलुगु फिल्मों में कदम रखेंगी साईं मांजरेकर!

साईं मांजरेकर ने पिछले साल सलमान खान के साथ 'दबंग 3' से बॉलीवुड में ग्रैंड डेब्यू किया था | उनके किरदार की तो प्रशंसा हुई मगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पायी थी | खैर, बॉलीवुड के बाद अब साईं तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं और उन्होंने अपनी पहली फिल्म भी साइन कर ली है |

फिल्म का नाम है मेजर जिसमे तेलुगु सिनेमा के स्टार अदिवी सेष और साथ ही सोभिता भुलिपाला भी नज़र आएंगी | मेजर की शूटिंग फिलहाल जारी है और इसे तेलुगु और हिंदी में एक साथ शूट किया जा रहा है | फिल्म की आधी शूटिंग पूरी हो चुकी है व साईं मांजरेकर अगले महीने हैदराबाद में अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करेंगी |

बता दें की सशी करण टिक्का द्वारा निर्देशित ये फिल्म 2008 में मुंबई पर हुए 26/11 आतंकी हमले पर आधारित होगी | इसके निर्माता हैं तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू व सोनी पिक्चर्स इंडिया और ये अगले साल के मध्य तक सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है |

End of content

No more pages to load