नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) द्वारा समन जारी किए जाने के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और सारा अली खान को गोवा से मुंबई के लिए रवाना होते एयरपोर्ट पर देखा गया था। कुछ समय पहले दोनों गोवा से मुंबई पहुंच गई हैं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज सुशांत सुसाइड केस में आए ड्रग मामले के सिलसिले में दोनों से पूछताछ की जाएगी|
अगर आपको याद हो एनसीबी की यह जांच सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरु हुई है। दीपिका 25 सितंबर यानि आज पूछताछ के लिए हाजिर होने वाली है, जबकि सारा एक दिन बाद दिखाई देगी। दीपिका कुछ समय पहले गोवा में थीं और शकुन बत्रा के निर्देशन में बन रही एक नई फिल्म पर काम कर रही थीं। मीडिया खबरों की मानें तो उन्हें गुरुवार को अपने होटल से बाहर निकलते हुए देखा गया और वह वापस मुंबई आने के लिए एयरपोर्ट की ओर जाते देखी गई।
सूत्रों की मानें तो सारा अली खान को अपनी मां अमृता सिंह के साथ गोवा हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया था, जिनके साथ वह कई दिनों से छुट्टियां मना रही थी। दीपिका और सारा के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह को भी एनसीबी ने तलब किया है। खबरों की मानें तो इनके नाम रिया चक्रवर्ती ने लिए है, हालांकि रिया के वकील ने बुधवार को एक इंटरव्यू में इन सभी दावों का खंडन किया है।
सुशांत सुसाइड केस: दीपिका और सारा ड्रग्स मामले में पेश होने के लिए पहुंची मुंबई
Friday, September 25, 2020 11:26 IST


