Bollywood News


धर्मा के प्रोड्यूसर क्षितिज को भी एनसीबी ने घर से उठाया, ड्रग्स खरीदने के आरोप

धर्मा के प्रोड्यूसर क्षितिज को भी एनसीबी ने घर से उठाया, ड्रग्स खरीदने के आरोप
सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग्स मामले की जांच में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद का नाम सामने आया है| बताया जा रहा है कि धर्मा प्रोडक्शन के जुड़े प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद को एनसीबी की एक टीम अपनी साथ ले गई है| बता दें कि उनके वेर्सोवा वाले घर पर छानबीन हो रही है, आज NCB उनसे पूछताछ करने वाली है| सूत्रों की मानें तो एक ड्रग पेडलर से पूछताछ में क्षितिज का नाम सामने आया था, इसी के चलते उन्हें समन जारी कर बुलाया गया था|

एनसीबी के सूत्रों की मानें तो इस ड्रग पेड्लर के टच में प्रसाद काफी समय संपर्क में थे| मीडिया खबरों के मुताबिक पेड्लर ने ये भी बताया कि प्रसाद ने उससे कई मौकों पर ड्रग्स खरीदे हैं| इसी के चलते अब उन्हें जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है, मुंबई के एनसीबी अफसरों के सामने क्षितिज प्रसाद को सुबह 11 बजे हाजिर होने के लिए कहा गया था परन्तु वह समय पर नही पहुचे इसी के चलते एनसीबी की टीम उन्हें अपने साथ ले गई है| सूत्रों के मुताबिक, प्रसाद से होने वाली पूछताछ में बॉलीवुड के और सेलेब्स के बारे में पता चल सकता है, जो ड्रग्स लेते हैं|

बता दें कि एनसीबी की टीम मुम्बई की तीन अलग-अलग लोकेशन पर छापेमारी के काम में लगी हुई है| इससे और ड्रग पेडलर्स के बारे में पता लगाया जा रहा है, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका पादुकोण और सारा अली खान भी गोवा से मुंबई पहुंच गई हैं| आज दीपिका से पूछताछ होने वाली है और शनिवार को सारा अली खान से पूछताछ की जाएगी| बता दें कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी की पूछताछ में सारा का नाम लिया था वहीं दीपिका का नाम एक व्हाट्सएप चैट से सामने आया था|

End of content

No more pages to load