Bollywood News


कुनाल खेमू ऐसे कर रहे हैं अपने अगले इंटरव्यू की तैयारी

कुनाल खेमू ऐसे कर रहे हैं अपने अगले इंटरव्यू की तैयारी
बॉलीवुड अभिनेता कुनाल खेमू को बचपन से ही फिल्म इंडस्ट्री ने अपना बना कर रखा है| उन्होंने फिल्म "मलंग" और "कलयुग" में अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीता तो दूसरी तरफ फिल्म "ढोल" से हमें खूब गुद-गुदाया भी| बता दें कि अभिनेता को फिल्मों में काम करने के अलावा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना भी पसंद है|

दरअसल बीते गुरुवार को कुनाल ने अपने इंस्टाग्राम पर कॉर्पोरेट लुक में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वह सफ़ेद रंग के शर्ट के साथ काले टाई पहने हुए काफ़ी अच्छे दिख रहे हैं, और गंभीर अभिव्यक्ति उनके समग्र रूप को पूरा कर रही है। इस पोस्ट के कैप्शन में वह लिखते हैं, "#interviewwiththevampire Vibe." डालिए पोस्ट पर नज़र -

View this post on Instagram

#interviewwiththevampire Vibe 👻

A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on



काम के मोर्चे पर कुनाल खेमू को हाल ही में राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित कॉमेडी-ड्रामा "लुटकेस" में देखा गया था। अब वह जल्द ही कृष्ण डी.के. और राज निदिमोरु की आगामी फिल्म "गो गोवा गॉन 2" में नज़र आने वाले हैं, इस फिल्म में सैफ अली खान और आनंद तिवारी भी मुख्य किरदार निभाते नज़र आएंगे। कयास है कि फिल्म को मार्च 2021 तक रिलीज़ कर दिया जाएगा|

End of content

No more pages to load