बता दें कि ड्रग्स कनेक्शन में नाम आने के बाद दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ गुरुवार रात गोवा से मुंबई आई हैं| उनकी ओर से अब तक ड्रग्स मामले में कोई रिएक्शन नहीं आया है, इस बीच चर्चा थी कि रणवीर सिंह ने एनसीबी से प्रार्थना की है कि उन्हें भी दीपिका के साथ पूछताछ में शामिल होने की अनुमति दी जाए| लेकिन अब इन खबरों का खंडन करते हुए एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई रिक्वेस्ट नहीं आई है|
मीडिया खबरों की मानें तो एनसीबी के अधिकारीयों ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि समन सिर्फ दीपिका पादुकोण को भेजा गया है| एनसीबी उनसे पूछताछ करेगी, वहीं रणवीर सिंह की ओर से अभी तक किसी तरह का कोई अनुरोध नहीं किया गया है| कुछ समय पहले खबर आई थी कि रणवीर ने दीपिका के साथ पूछताछ में शामिल होने का आग्रह किया था, उन्होंने कहा था कि दीपिका को पेनिक अटैक आता है, जिस कारण उन्हें भी एनसीबी के सवाल-जवाब का हिस्सा बनाया जाए| एनसीबी ने इन्हीं बातों का खंडन किया है|
बता दें कि एनसीबी की टीम मुम्बई की तीन अलग-अलग लोकेशन पर छापेमारी के काम में लगी हुई है| इससे और ड्रग पेडलर्स के बारे में पता लगाया जा रहा है, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका पादुकोण और सारा अली खान भी गोवा से मुंबई पहुंच गई हैं| आज दीपिका से पूछताछ होने वाली है और शनिवार को सारा अली खान से पूछताछ की जाएगी| बता दें कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी की पूछताछ में सारा का नाम लिया था वहीं दीपिका का नाम एक व्हाट्सएप चैट से सामने आया था|
एनसीबी के सनसनीखेज़ सवालों का दीपिका अकेले करेंगी सामना, रणवीर नही रहेंगे साथ
Friday, September 25, 2020 17:23 IST


