Bollywood News


दिल्ली क्राइम (Delhi Crime) फोर मोर शॉट्स हुए अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार के लिए नामांकित

दिल्ली क्राइम (Delhi Crime) फोर मोर शॉट्स हुए अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार के लिए नामांकित
पिछले साल रिलीज़ हुई अमेज़न प्राइम की अवार्ड-विन्निंग क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज़ 'दिल्ली क्राइम' जिसमें आदिल हुसैन, शेफाली शाह, रसिका दुगल और राजेश तैलंग प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आये थे, अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स 2020 के लिए नामांकित की गयी है। इस खबर से सीरीज की कास्ट और फैन्स दोनों में काफी उत्साह है |

आदिल हुसैन ने इस मौके पर ट्विटर पर अपनी ख़ुशी जाहिर की और लिखा, "जैसा कि हम बोलते हैं .. अभी मुझे पता चला है कि #दिल्ली क्राइम, जिसका मैं एक हिस्सा हूं, को @iemmys International #emawawards #Emmys (sic) में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज़ के लिए नामांकित किया गया है"| देखिये अदल की पोस्ट -



बता दें की दिल्ली क्राइम के अलावा, अमेज़न प्राइम की 'फोर मोर शॉट्स प्लीज़' सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरिज़ और अर्जुन माथुर बेस्ट परफॉरमेंस के लिए की श्रेणी में नामांकित हुए हैं। विजेताओं की घोषणा 23 नवंबर को न्यूयॉर्क में एक समारोह में की जाएगी। इनके अलावा, जर्मनी की सीरीज़ 'शरिटे 2', ब्रिटेन की सीरीज़ 'क्रिमिनल' और अर्जेंटीना की सीरीज 'द ब्रॉन्ज गार्डन' भी नामांकित है।

End of content

No more pages to load