Bollywood News


दीपिका पादुकोण ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए पहुंची एनसीबी कार्यालय

दीपिका पादुकोण ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए पहुंची एनसीबी कार्यालय
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के कार्यालय पहुंच गई हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनकी प्रबंधक करिश्मा प्रकाश के साथ 'ड्रग चैट' में उनकी भागीदारी के बारे में पूछताछ की जाएगी।

हाल ही में प्राप्त हुई तस्वीरों में दीपिका चेहरे पर मास्क लगाए एक खूबसूरत ड्रेस पहन कर एनसीबी ऑफिस पहुंची थी| उन्हें एक पुलिस अधिकारी के साथ देखा गया था, इससे पहले चर्चा थी कि दीपिका के साथ उनके पति एक्टर रणवीर सिंह भी एनसीबी की पूछताछ में शामिल होंगे| बाद में एनसीबी ने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें रणवीर की ओर से ऐसी कोई रिक्वेस्ट नहीं मिली है| समन सिर्फ दीपिका को भेजा गया है, इसलिए पूछताछ में वही मौजूद होंगी|

मीडिया खबरों की मानें तो धीरे-धीरे जब बातें और खुली तो पता चला कि दीपिका ही उस व्हाट्सएप ग्रुप की एडमिन थीं| उन्होंने करिश्मा से हैश के बारे में पूछा था, उन्होंने करिश्मा से ड्रग्स को लेकर सवाल किया था- 'माल है क्या', जिसे लेकर काफी सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है| दीपिका गुरुवार रात गोवा से मुंबई लौटी हैं, वे गोवा में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थीं|

लेकिन एनसीबी द्वारा रिया चक्रवर्ती से हुए पूछताछ में जब बॉलीवुड सितारों के नाम आए तो उनका कनेक्शन दीपिका से भी जुड़ता दिखा| इसके बाद ही एनसीबी ने दीपिका को समन भेजा था, दीपिका से पहले एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह एनसीबी की पूछताछ में शामिल हुई थीं, वे शुक्रवार को एनसीबी दफ्तर पहुंची थीं| बता दें कि दीपिका के साथ-साथ आज श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से भी पूछताछ की जाएगी| अब देखना ये होगा कि इन सभी की पूछताछ होने के बाद और कौन से नाम निकल कर सामने आते हैं और बॉलीवुड अभिनेता सुशांत की मौत का रहस्य कब खत्म होता है|

End of content

No more pages to load