Bollywood News


समुंदर के किनारे इतने बेबाक अंदाज़ में दिखी ऋचा चड्ढा, तस्वीर साझा कर कही ये बात

समुंदर के किनारे इतने बेबाक अंदाज़ में दिखी ऋचा चड्ढा, तस्वीर साझा कर कही ये बात
बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को फिल्मों में उनके कमाल के प्रदर्शन के लिए दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला। चाहे फिल्म "फुकरे" में भोली पंजाबन का किरदार हो या फ़िर फिल्म "सेक्शन 375" में कभी ना हर मानने वाली वकील, उन्होंने हर बार अपने अभिनय से हमारा मनोरंजन किया है।

जबसे फिल्मी निर्देशक अनुराग कश्यप पर पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, तब से एक बार फिर ऋचा सुर्खियों में छा गई हैं। इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट शेयर की जो लोगों में काफ़ी वायरल हो रहा है।

बीते शुक्रवार ऋचा ने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद कामुक तस्वीर साझा की। यह तस्वीर उन्होंने समुंदर के किनारे खींचवाई है जिसमें वह काले और सुनहरे रंग के चमकदार लिबाज़ में बहुत सुंदर दिख रही हैं तथा उनका मेकअप उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा है। पोस्ट के साथ कैप्शन में वह लिखती हैं, "ज़ुल्फ़ रातों सी है रंगत है उजालों जैसी, पर तबीयत है वही भूलने वालों जैसी, इक ज़माने की रफ़ाक़त पे भी रमखुर्दा हैं, उस कम-आमेज़ की ख़ूबू है ग़ज़ालों जैसी|" देखें पोस्ट -



ऋचा चड्ढा आजकल अपनी आगामी फिल्म "फुकरे 3" के शूटिंग में काफ़ी व्यस्त चल रही हैं, यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसे मृगदीप सिंह लांबा निर्देश कर रहे हैं। फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और मंजोत सिंह मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं।

End of content

No more pages to load