Bollywood News


फेमिना फोटोशूट में अपने खूबसूरती से सबका दिल जीत रही है सान्या मल्होत्रा

फेमिना फोटोशूट में अपने खूबसूरती से सबका दिल जीत रही है सान्या मल्होत्रा
बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म "दंगल" से बॉलीवुड में पहला कदम रखा और अपनी एक अलग पहचान बना ली| वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं तथा अक्सर अपनी तस्वीरें और डांस वीडियोज़ अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैन्स खूब पसंद करते हैं|

हाल ही में सान्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमे वह सफ़ेद रंग के लिबाज़ में नज़र आ रही हैं। यह सभी तस्वीरें फेमिना के लिए चल रहे फोटोशूट के दौरान ली गईं थीं, अदाकारा के सिवाय इन फोटो के बैकग्राउंड भी काफी आकर्षक हैं। डालिए पोस्ट पर नज़र -

View this post on Instagram

🌿🌝

A post shared by Sanya Malhotra💥 (@sanyamalhotra_) on



सान्या मल्होत्रा जल्दी ही एक कॉमेडी फिल्म "लूडो" में दिखाई देंगी, जिसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, रोहित सुरेश, पर्ल माने और आशा नेगी भी हैं। इसके अलावा, वह उमेश बिष्ट की आगामी फिल्म "पगलैत" का भी हिस्सा बनेंगी।

End of content

No more pages to load