Bollywood News


आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के प्रोजेक्ट 50 स्लेट की घोषणा टाली!

यशराज फिल्म्स के 50वीं सालगिराह पर कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा होने वाली थी जो की डिले हो गयी है | बॉलीवुड का ये बड़ा प्रोडक्शन हाउस 2020 में अपने 50 साल पूरे कर लेगा जिस मौके पर कल यानी 27 सितम्बर को कई ख़ास फिल्मों का ऐलान होने वाला था जो की अब टाल दिया गया है | बता दें की वाईआरएफ के अध्यक्ष आदित्य चोपड़ा 27 सितंबर को अपने प्रोजेक्ट 50 स्लेट की घोषणा करने वाले थे।

सूत्रों की मानें तो मनोरंजन उद्योग कोरोनोवायरस महामारी से जूझ रहा है और सिनेमाघरों को फिर से खोलने पर कोई निश्चित तारीख नहीं है और आदित्य चोपड़ा इस बड़े ऐलान के लिए सिनेमाघरों के फिर से शुरू होने का इंतजार करना चाहते हैं| वह चाहते हैं कि लोग बड़े पर्दे पर सबसे बड़े स्लेट की घोषणा का आनंद लें|

अभी उनके मेगा-बजट प्रोजेक्ट्स की घोषणा करना उनका सबसे अच्छा निर्णय नहीं होगा। थिएटर फिर से खुलने पर आदित्य चोपड़ा बड़े पर्दे पर बी-टाउन के बड़े सितारों के साथ अपने बड़े प्रोजेक्ट्स का खुलासा करेंगे। चोपड़ा का मानना है कि उनकी आने वाली फिल्में बड़े पर्दे के बनी हैं और यह भी स्पष्ट किया है कि उनकी फिल्में डिजिटल पर रिलीज़ नही की जाएंगी। खैर, यह जानना दिलचस्प होगा कि बॉलीवुड सितारों ने वाईआरएफ के साथ अपने प्रोजेक्ट्स को किस तरह से जोड़ा है।

End of content

No more pages to load