Bollywood News


कोरियोग्राफर टेरेंस के साथ मिलकर डांस फ्लोर पर आग लगाती नज़र आई नोरा फतेही

कोरियोग्राफर टेरेंस के साथ मिलकर डांस फ्लोर पर आग लगाती नज़र आई नोरा फतेही
बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही इन दिनों काफी सुर्खियों में चल रही हैं| दरअसल, एक्ट्रेस डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' को जज कर रही हैं, नोरा फतेही का शो के दौरान का एक बार फिर वीडियो वायरल हो रहे हैं| इस वीडियो में नोरा कोरियोग्राफर टेरेंस लोविस के साथ अपने सुपरहिट सॉन्ग 'दिलबर' पर रोमांटिक डांस करती नज़र आ रही हैं| वीडियो में नोरा और टेरेंस के स्टेप्स फैन्स को खूब पसंद आ रहे हैं|

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नोरा फतेही ने गोल्डन कलर का आउटफिट पहना हुआ है, जो उनकी खूबसूरती में चार-चाँद लगा रहा है| नोरा और टेरेंस ने 'दिलबर' के अरेबिक वर्जन पर भी डांस किया, नोरा और टेरेंस की जोड़ी वीडियो में काफी जबरदस्त लग रही है| दोनों के इस डांस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये वीडियो -

View this post on Instagram

Dilbar Dilbar❤️✨

A post shared by @ bollykurban on





बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का यह पहली बार नहीं है जब वह अपने डांस को लेकर इस कदर चर्चा में रही हों| इससे पहले भी एक्ट्रेस अपने डांस के साथ-साथ अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं| एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो वह जल्द ही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नज़र आने वाली हैं, माना जा रहा है कि इस फिल्म में भी नोरा अपने डांस से धमाल मचाती हुई दिखाई देंगी|

End of content

No more pages to load