Bollywood News


नोरा फतेही बनी बार्बी डॉल, नया लुक देख हो जाएगा प्यार

नोरा फतेही बनी बार्बी डॉल, नया लुक देख हो जाएगा प्यार
नोरा फतेही बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्हें उनके अभिनय के साथ बेहतरीन डांस व मॉडलिंग के लिए जाना जाता है| उन्होंने अपने दिलकश अदाओं से ना जाने कितने लोगों को अपना दीवाना बनाया है| वह अपने कला के लिए तो प्रसिद्घ हैं ही, इसके अलावा उन्हें सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के लिए भी फैन्स का खूब प्यार मिलता है|

हाल ही में नोरा ने अपना नया फोटोशूट करवाया था, जिसके कई तस्वीरें वह इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुकीं हैं। इन तस्वीरों में वह बैंगनी रंग के लिबाज़ के साथ मैचिंग बाल और हैवी मेकअप में बिलकुल बार्बी डॉल दिख रही हैं। वह अपने हालिया पोस्ट के कैप्शन में लिखती हैं कि, "U can take me out the hood... but u can't take the hood out of me... period! 💅🏽💜." डालिए पोस्ट पर नज़र -



नोरा जल्दी ही अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित वॉर-एक्शन फिल्म "भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया" में एक जासूस के किरदार में नज़र आने वाली हैं| फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर, एम्मी विर्क और प्रनिथा सुभाष भी मुख्य अभिनय निभाते दिखेंगे| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म के मेकर्स ने अभी तक इसकी रिलीज़ डेट की कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन बस इतनी घोषणा की है कि इस फिल्म को बड़े परदे पर ना दिखा कर, डिज़नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load