Bollywood News


'हरामी' ट्रेलर: देखिये इमरान हाशमी का हटके व रोचक लुक!

आज इमरान हाश्मी अभिनीत फिल्म 'हरामी' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर में, हम अनाथ लड़कों के एक ग्रुप को देख सकते हैं जो लोगों की जेब काटता है। ये लड़कों का समूह पूरी रिपोर्ट एक आदमी को देते हैं जो काफी अग्रेजी बोलता है, जिसका किरदार इमरान हाशमी ने निभाया है।

फिल्म 'हरामी' के ट्रेलर में दिखाया गया है एक लड़का एक ऐसे आदमी की जेब काटता है जो एक मध्यमवर्ग का है। जिसने गरीबी में कुछ पैसे अपनी बेटी की शादी के लिए बचाए थे। लड़के द्वारा पैसे चुरा लिए जाने के बाद वो आदमी आत्महत्या कर लेता है। जिस लड़के ने ये चोरी की थी उसे जब पता चलता है कि उस आदमी ने आत्महत्या कर ली तो वह चोरी करना छोड़ना चाहता है। वह लड़का उस आदमी के घर की मदद करना चाहता है। किशोर लड़का तब उस आदमी की बेटी से मिलता है जिसके पिता के उसने पैसे लूट लिए थे और उसका मान बदल जाता है। इस ट्रेलर को देखकर लोगों की फिल्म के प्रति उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है| देखिये ट्रेलर -



'हरामी' फिल्म का निर्देशन श्याम मदिराजू ने किया है, फिल्म बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2020 में प्रीमियर के लिए तैयार है, जो 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा। इमरान के अलावा फिल्म में रिजवान शेख, धनश्री पाटिल, हर्ष राजेंद्र राणे, आशुतोष गायकवाड़, माचिन्द्र गडकर, सार्थक दुसाने, मनीष मिश्रा, यश कांबले, दुर्गेश गुप्ता, आदित्य भगत, दीक्षा निशा और आदिल खान जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं| हिंदी सिनेमा प्रेमी इसके रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load