Bollywood News


केबीसी 12: कंटेस्टेंट से 12 लाख रुपये के लिए पूछा गया सुशांत से जुड़ा ये सवाल

केबीसी 12: कंटेस्टेंट से 12 लाख रुपये के लिए पूछा गया सुशांत से जुड़ा ये सवाल
बता दें कि सोनी टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। सोमवार से शुरू हुए टीवी जगत के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम की शुरुआत हुई सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की एनर्जी के साथ, जो अक्सर फैंस को पसंद आती है। इसके बाद हर बार की तरह खेल की शुरुआत हुई और फास्टेस्ट फिंगर से हॉटसीट के लिए कंटेस्टेंट्स का चयन हुआ। इसी के साथ ही 12वें सीजन में सबसे पहली बार हॉटसीट पर बैठने का मौका आरती जगताप को मिला। मध्य प्रदेश की रहने वाली इस महिला से सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को लेकर एक सवाल किया गया था| आपकी जानकारी के लिए बता दे उन्होंने 11 सवालों के जवाब दिए और 6 लाख 40 हजार रुपये जीते।

आरती जगताप से बॉलीवुड से जुड़े सवाल भी पूछे गए थे। इसमें अक्षय कुमार की फिल्म मंगलयान और सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा सवाल भी शामिल था। सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े सवाल में उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा का एक गाना चलाया गया था, जिसमें पूछा गया था कि इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस कौन थीं? जिसका सही जवाब है- संजना संघी। साथ ही ऑप्शन में अंकिता लोखंडे का नाम भी दिया गया था, इसके बाद आरती ने शो छोड़ने का फैसला किया और 6 लाख 40 हजार रुपये के साथ लौट गईं। उन्होंने इस दौरान अपनी लाइफलाइन का भी इस्तेमाल कर लिया था। पहले कंटेस्टेंट्स की ओर से पूछे गए सवालों में हर फील्ड के सवाल शामिल थे।

बता दें कि आरती इंदौर स्थित जीएसआईटीएस कॉलेज से इंजीनियरिंग में द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। पिता नारायण जगताप प्लंबर हैं, जबकि मां सुषमा घरों में खाना बनाती हैं। आरती का सपना आइएएस अफसर बनना है, वे अपने भाई व बहन को अच्छी शिक्षा दिलवाना चाहती हैं। जब अमिताभ बच्चन ने आरती से जीती हुई राशि का उपयोग करने संबंधी सवाल पूछा तो आरती ने कहा कि वह भाई-बहन की शिक्षा पर राशि खर्च करना चाहती हैं। आरती के खेल क्विट करने के बाद सोनू कुमार गुप्ता ने हॉटसीट पर कब्जा किया।

End of content

No more pages to load