Bollywood News


इशिता दत्ता ने खोला राज़, बताया कौन लेता है उनकी ऐसी तस्वीरें!

अभिनेत्री इशिता दत्ता फिल्मों और टेलीविज़न शो में अपने काम के लिए प्रसिद्ध हैं, इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती हैं। जब देशभर में लॉकडाउन की घोषणा हुई थी उसी समय से वह अपने पति वत्सल सेठ के साथ अपनी हास्य लॉकडाउन डायरी अपलोड करके हमारा मनोरंजन करती आ रही हैं। आजकल वह अपने इन-होम फोटोशूट में काफी व्यस्त रहने लगी हैं और उनकी इंस्टाग्राम की हालिया पोस्ट प्रशंसकों का सारा ध्यान खींच रही हैं।

दरअसल इशिता दत्ता ने बीते सोमवार की शाम इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में वह काले रंग के लिबाज़ में अपने टोंड बॉडी को बेफिक्र हो कर दिखा रही हैं, इसके साथ उनका हल्का मेकअप उनके इस लुक को पूरा कर रहा है। इस पोस्ट के कैप्शन में वह लिखती हैं, "🖤🖤🖤 Pic credit my fav @vatsalsheth. Thanku for always clicking some few hundred thousand wow pics of me 😝." डालिए पोस्ट पर नज़र -



इशिता दत्ता को आखिरी बार बेहज़ाद खंबाटा द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म "ब्लैंक" में देखा गया था, जो 2019 में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म में सनी देओल, करण कपाड़िया, और करमवीर शर्मा भी मुख्य किरदार में नज़र आए थे। इसके बाद उन्होंने अब तक कोई और प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है|

End of content

No more pages to load