Bollywood News


ये तस्वीर बताती है क्यूँ करती हैं दिशा पाटनी फैन्स के दिलों पर राज!

ये तस्वीर बताती है क्यूँ करती हैं दिशा पाटनी फैन्स के दिलों पर राज!
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपने बेहतरीन अभिनय से करोड़ों दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है| इसके अलावा वह अपनी टोंड बॉडी और ऐब्स को अपने फैन्स को दिखाने में कभी नहीं कतरातीं| उनके रेग्युलर वर्कआउट वीडियोज़ ने कई लोगों का दिल जीता है| बीते कुछ समय से दिशा की एक पोस्ट इन्टरनेट पर काफी वायरल हो रही है|

बीते सोमवार दिशा काफ़ी अच्छे मूड में थीं और इसी के चलते वह तैयार हो कर अपनी सेल्फ़ी लेने में व्यस्त हो गईं। इसी फ़ोटो सेशन की एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसमे वह हल्के मेकअप और खुले बालों में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। अपने इस पोस्ट को पूरा करते हुए उन्होंने कैप्शन में एक फूल का इमोजी अंकित किया है। देखिए पोस्ट -

View this post on Instagram

🌸

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on



अब यदि दिशा पाटनी की फ़िल्मी सफ़र की बात की जाए तो वह बॉलीवुड निर्देशक आशिमा छिब्बर की अगली फिल्म "कटिना" में अक्षय ओबरॉय, सनी सिंह और अर्जन बाजवा के साथ नज़र आने वाली हैं| फ़िलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है और कयास लगाया जा रहा है की इसे 2020 के अंत तक रिलीज़ कर दिया जाएगा|

End of content

No more pages to load